Shabdon Wali Antakshari

“Rang” Word Songs For Antakshari In Hindi

1. सांवले सलोने आये दिन बहार के,      
झूमते नज़ारे, झूमे रंग बहार के,
नदी किनारे कोई पुकारे,
आया ज़माना गाओ गीत प्यार के,
फिल्म – एक ही रास्ता (प्रदर्शित 1956)

गीतकार – मजरूह सुल्तानपुरी   

संगीतकार – हेमंत कुमार

गायक कलाकार – हेमंत कुमार मुखोपाध्याय और लता मंगेशकर

कलाकार – सुनील दत्त, मीना कुमारी, और डेज़ी ईरानी   

2. दुःख भरे दिन बीते रे भैया अब सुख आयो रे,

रंग जीवन में नया लायो रे,

दुःख भरे दिन बीते रे भैया, बीते रे भैया

फिल्म – मदर इंडिया (प्रदर्शित 1957)

गीतकारशकील बदायुनी

संगीतकारनौशाद

गायक कलाकारमुहम्मद रफ़ी, मन्ना डे, शमशाद बेगम,

आशा भोसले और कोरस

कलाकार – राज कुमार, नरगिस, मुकरी, और अन्य

3. दो सितारों का ज़मीं पर है मिलन आज की रात,

मुस्कुराता है उम्मीदों का चमन आज की रात,

रंग लाई है मेरे दिल की लगन आज की रात,

सारी दुनिया नज़र आती है दुल्हन आज की रात,

दो सितारों का ज़मीं पर है मिलन आज की रात, आज की रात,

फिल्म – कोहिनूर (प्रदर्शित 1960)

गीतकारशकील बदायुनी

संगीतकारनौशाद

गायक कलाकार – मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर

कलाकार – मीना कुमारी और दिलीप कुमार

4. ज्योति कलश छलके, ज्योति कलश छलके,

हुए गुलाबी, लाल, सुनहरे, रंग दल बादल के,

ज्योति कलश छलके, ज्योति कलश छलके,

फिल्म – भाभी की चूड़ियां (प्रदर्शित1961)

गीतकारपंडित नरेंद्र शर्मा  

संगीतकारसुधीर फड़के

गायक कलाकार – लता मंगेशकर

कलाकार – मीना कुमारी, बलराज साहनी और मास्टर अज़ीज़

5. तस्वीर तेरी दिल में, जिस दिन से उतरी है,

फिरूं तुझे संग लेके,

नए रंग लेके, सपनों की महफिल में, तस्वीर तेरी दिल में,

जिस दिन से उतरी है, फिरूं तुझे संग लेके,

नए नए रंग लेके, सपनों की महफिल में,

फ़िल्म – माया (प्रदर्शित 1961)

गीतकार – मजरूह सुल्तानपुरी   

संगीतकार – सलिल चौधरी

गायक कलाकार – लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी

कलाकार – माला सिन्हा और देव आनंद

6. अल्लाह बचाए नौजवानों से अल्लाह बचाए,

रंग रंगीले मस्तानों से अल्लाह बचाए,

फिल्म – मेरे महबूब (प्रदर्शित 1963)

गीतकारशकील बदायुनी

संगीतकारनौशाद

गायक कलाकार – लता मंगेशकर

कलाकार – निम्मी, राजेंद्र कुमार, जॉनी वाकर, और अन्य

7. ये चांद सा रोशन चेहरा, ज़ुल्फ़ों का रंग सुनहरा,

यह झील सी नीली ऑंखें, कोई राज़ है इनमें गहरा

तारीफ करूँ क्या उसकी, जिसने तुम्हें बनाया,

फिल्म – कश्मीर की कली (प्रदर्शित 1964)

गीतकार – एस. एच. बिहारी                      

संगीतकार – ओ.पी. नैयर

गायक कलाकार – मोहम्मद रफ़ी और अन्य

कलाकार – शम्मी कपूर, शर्मीला टैगोर और अन्य

8. साँसों के तार पर, धड़कनकी ताल पर,

दिल की पुकार का, रंग भरे प्यार का,

गीत गाया पत्थरों ने,

गीत गाया पत्थरों ने,

फिल्मगीत गाया पत्थरों ने  (प्रदर्शित 1964)

गीतकार – हसरत जयपुरी

संगीतकार – राम लाल

गायक कलाकार – किशोरी अमोनकर

कलाकार जीतेन्द्र और राजश्री

9. खूबसूरत हसीना, जानेजां जानेमन,

रंग जिसके लबों का ढूँढता है चमन,

तू नहीं, तू नहीं, वो हसीं तो सनम कोई और ही है,   

खूबसुरत दीवाना, जान-ए-जां, जानेमन,

सुन के जिसके फसाने, झूम उठा मेरा मन,

तू नहीं, तू नहीं, वो हसीं तो सनम कोई और ही है,

फिल्म – Mr. X In Bombay (प्रदर्शित 1964)

गीतकार – आनंद बक्षी

संगीतकार – लक्ष्मीकांत प्यारेलाल

गायक कलाकार – किशोर कुमार और लता मंगेशकर

कलाकार – किशोर कुमार और कुमकुम

10. तेरे मेरे सपने, अब एक रंग हैं,

ओ जहाँ भी ले जाएँ राहें,

हम संग हैं, तेरे मेरे सपने, अब एक रंग हैं,

फिल्म – गाइड (प्रदर्शित 1965)

गीतकार – शैलेंद्र

संगीतकार – सचिन देव बर्मन                                     

गायक कलाकार – मोहम्मद रफ़ी

कलाकार – देव आनंद और वहीदा रेहमान

11. मेरी ज़िन्दगी में अपनी चाहत का रंग भर दो,

मेरी जान तुमपे सदके, एहसान इतना करदो,

मेरी जिंदगी में अपनी चाहत का रंग भर दो,

फिल्म – सावन की घटा (प्रदर्शित 1966)

गीतकार – एस. एच. बिहारी     

संगीतकार – ओ.पी. नैयर       

गायक कलाकार – आशा भोसले और महेंद्र कपूर

कलाकार – शर्मिला टैगोर और मनोज कुमार

12. तौबा ये मतवाली चाल, झुक जाए फूलों की डाल,

चांद और सूरज आकर मांगे, तुझसे रंग-ए-जमाल,

हसीना, तेरी मिसाल कहां, तौबा ये मतवाली चाल,

फिल्म – पत्थर के सनम (प्रदर्शित 1967)

गीतकार – मजरूह सुल्तानपुरी   

संगीतकार – लक्ष्मीकांत प्यारेलाल

गायक कलाकार – मुकेश

कलाकार – मनोज कुमार, वहीदा रहमान, और मुमताज

13.  लिखे जो खत तुझे, वो तेरी याद में,

हज़ारों रंग के, नज़ारे बन गए,

सवेरा जब हुआ, तो फूल बन गए,

जो रात आई तो सितारे बन गए, लिखे जो खत तुझे,                  

फिल्मकन्यादान (प्रदर्शित 1968)

गीतकार – नीरज

संगीतकार – शंकर जयकिशन

गायक कलाकार – मोहम्मद रफ़ी

कलाकार शशि कपूर और आशा पारेख

14. कौन है जो सपनों में आया,

कौन है जो दिल में समाया,

लो झुक गया आसमान भी,

इश्क मेरा रंग लाया, ओ प्रिया,

फिल्म- झुक गया आसमान (प्रदर्शित 1968)

गीतकार – हसरत जयपुरी

संगीतकार – शंकर जयकिशन

गायक कलाकार – मोहम्मद रफ़ी

कलाकार – राजेंद्र कुमार

15. मुकाबला हमसे ना करो,

मुकाबला हमसे ना करो,

हम तुम्हें अपने रंग में रंग डालेंगे एक ही पल में

हम तुम्हें अपने रंग में रंग डालेंगे एक ही पल में

फिल्म – प्रिंस (प्रदर्शित 1969)

गीतकार – हसरत जयपुरी

संगीतकार – शंकर जयकिशन

गायक कलाकार – मोहम्मद रफ़ी, लता मगेशकर,

और आशा भोसले

कलाकार – शम्मी कपूर, वैजयंतीमाला और हेलेन

16. जिंदगी के रंग कई रे साथी रे,

जिंदगी के रंग कई रे,

फिल्म आदमी और इंसान (प्रदर्शित 1969)

गीतकारसाहिर लुधियानवी

संगीतकाररवि

गायक कलाकार – आशा भोंसले

कलाकारसायरा बानो और धर्मेंद्र

17. फूलों के रंग से, दिल की कलम से,

तुझको लिखी रोज़ पाती,

कैसे बताऊँ, किस किस तरह से,

पल पल मुझे तू सताती,

तेरे ही सपने, लेकर के सोया,

तेरी ही यादों में जागा,

तेरे ख्यालों में, उलझा रहा यूँ,

जैसे के माला में धागा,                             

बदल बिजली, चन्दन पानी, ऐसा अपना प्यार,

लेना होगा जनम हमें, कई कई बार,

हाँ इतना मधुर, इतना मधुर, तेरा मेरा प्यार,

लेना होगा जनम हमें, कई कई बार, हाँ कई कई बार.

फिल्म – प्रेम पुजारी (प्रदर्शित 1970)   

गीतकार – नीरज                   

संगीतकार – सचिन देव बर्मन

गायक कलाकार – किशोर कुमार

कलाकार – देव आनंद, वहीदा रेहमान, और अन्य

18. रंग रंग के फूल खिले, मोहे भाये कोई रंग ना,

के अब आन मिलो सजना, आन मिलो, आन मिलो सजना,

फिल्म – आन मिलो सजना (प्रदर्शित 1970)

गीतकार – आनंद बख्शी        

संगीतकार – लक्ष्मीकांत प्यारेलाल

गायक कलाकार – मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर

कलाकार – राजेश खन्ना और आशा पारेख

19. मैंने तेरे लिए ही सात रंग के सपने चुने,

सपने सुरीले सपने,

कुछ हंस के, कुछ ग़म के,

तेरी आँखों के साये चुराये, रसीली,यादों के,

फिल्म – आनंद (प्रदर्शित 1971)       

गीतकार – गुलज़ार

संगीतकार – सलिल चौधरी

गायक कलाकारमुकेश

कलाकार- राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन,

रमेश देव और सीमा देव

20. ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा,

मेरा गम, कब तलक़, मेरा दिल तोड़ेगा,

ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा.

फिल्म – प्रेम नगर (प्रदर्शित 1971)

गीतकार – आनंद बख्शी                            

संगीतकार – सचिन देव बर्मन

गायक कलाकार – किशोर कुमार

कलाकार – राजेश खन्ना और हेमा मालिनी

21. नैना मेरे रंग भरे सपने तो सजाने लगे,

क्या पता प्यार की शमा जले ना जले,

फिल्मब्लैकमेल – (प्रदर्शित1973)

गीतकार – राजेंद्र कृष्ण

संगीतकार – कल्याणजी आनंदजी

गायक कलाकार – लता मंगेशकर 

कलाकारराखी

22. जयपुर की चोली मँगवा दे रे सइयां,

केसर के रंग में रंगवा दे सइयां,

ऐ जयपुर की चोली क्या तेरे इशारे पर,

लिख दू मैं नाम तेरे जयपुर खरीदकर,

फिल्म – गहरी चाल (प्रदर्शित 1973)

गीतकार – राजेंद्र कृष्ण     

संगीतकार – लक्ष्मीकांत प्यारेलाल

गायक कलाकार – आशा भोसले और किशोर कुमार

कलाकार – हेमा मालिनी और जीतेन्द्र

23. मात अंग चोला साजे, हर इक रंग चोला साजे,

मात की महिमा देखो, ज्योत दिन रैना जागे,

मात अंग चोला साजे, हर इक रंग चोला साजे,

फिल्म – आलिंगन (प्रदर्शित 1974)

गीतकार – नक्श लायलपुरी

संगीतकार – जयदेव

गायक कलाकार – महेंद्र कपूर

कलाकार – जाहिरा और रोमेश शर्मा

24. होली के दिन दिल खिल जाते हैं,

रंगों में रंग मिल जाते हैं,

गिले शिकवे भूल के दोस्तों,

दुश्मन भी गले मिल जाते हैं,

होली के दिन दिल खिल जाते हैं,

रंगों में रंग मिल जाते हैं,

फिल्म – शोले (प्रदर्शित 1975)

गीतकार – आनंद बख्शी                            

संगीतकारराहुल देव बर्मन

गायक कलाकार – किशोर कुमार और लता मंगेशकर और अन्य

कलाकार – धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन,

जया भादुड़ी और अन्य

25. तेरा फूलों जैसा रंग, तेरा शीशे जैसा अंग,

पड़ी जैसे ही नज़र, मैं तो रह गया दंग,

आते जाते करे तंग, तेरे अच्छे नहीं ढंग,

मैं करुंगी सगाई, किसी दूसरे के संग,

हो मेरे होते कोई और, करे तेरे बारे गौर,

ये ना होगा किसी तौर, चाहे चले छुरियां

ये ना होगा किसी तौर, चाहे चले छुरियां

फिल्म – कभी कभी (प्रदर्शित 1976)

गीतकार – साहिर लुधियानवी

संगीतकार – खय्याम

गायक कलाकार – किशोर कुमार और लता मंगेशकर

कलाकार – ऋषि कपूर, नीतू सिंह, नसीम और अन्य

26. मिले जो कड़ी-कड़ी, एक ज़ंजीर बने,         
प्यार के रंग भरो, ज़िन्दा तस्वीर बने
ओ हमसफ़र बन के चलो, तो सुहाना है सफ़र,
जो अकेला ही रहे, उसे ना मिले डगर,

मिले जो कड़ी-कड़ी, एक ज़ंजीर बने,      
प्यार के रंग भरो, ज़िन्दा तस्वीर बने,
फिल्मकसमें वादे (प्रदर्शित वर्ष 1978)

गीतकारगुलशन बावरा

संगीतकारराहुल देव बर्मन

गायक कलाकारकिशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले और अन्य        

कलाकारअमिताभ बच्चन, रणधीर कपूर, नीतू सिंह, राखी और अन्य

27. हर तरफ हुस्न है जवानी है,

आज की रात क्या सुहानी है,

रेश्मी जिस्म थरथराते है,

मरमरी ख्वाब गुनगुनाते हैं,

धड़कनों में सुरूर फैला है,

रंग नज़दीक-ओ-दूर फैला है,

दावत-ए-इश्क़ दे रही है सदा,

आज हो जा किसी हसीं पे फ़िदा,

के, मोहब्बत बड़े काम की चीज़ है, काम की चीज़ है,         

मोहब्बत बड़े काम की चीज़ है,         

फिल्म – त्रिशूल (प्रदर्शित 1978)  

गीतकार – साहिर लुधियानवी

संगीतकार – खय्याम     

गायक कलाकार – किशोर कुमार, येसुदास और लता मंगेशकर

कलाकार – शशि कपूर, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, और राखी

28. रंग भरे मौसम से रंग चुरा के,

रंग भरे मौसम से रंग चुरा के,

आ देखूं तेरी मांग में सिंदूर सजा के, सिंदूर सजा के,

रंग भरे मौसम से रंग चुरा के

आ देखूं पिया मै तेरी तस्वीर बना के, तस्वीर बना के,

रंग भरे मौसम से रंग चुरा के

फिल्मबंदिश (प्रदर्शित 1980)

गीतकार – आनंद बख्शी        

संगीतकार – लक्ष्मीकांत प्यारेलाल

गायक कलाकारकिशोर कुमार और आशा भोंसले

कलाकार – राजेश खन्ना और हेमा मालिनी

29.  नज़र से फूल चुनती है नज़र,

अहिस्ता अहिस्ता, अहिस्ता,

मोहब्बत रंग लाती है मगर,

अहिस्ता अहिस्ता, अहिस्ता,

फिल्मअहिस्ता अहिस्ता (प्रदर्शित 1981)

गीतकार – निदा फ़ाज़ली

संगीतकार – खय्याम

गायक कलाकार – आशा भोसले और अनवर

कलाकारपद्मिनी कोल्हापुरे और कुणाल कपूर

30. ज़िन्दगी मिल के बिताएंगे

हाल-ए-दिल गा के सुनायेंगे

हम तो सात रंग हैं

ये जहां रंगीं बनायेंगे

ज़िन्दगी मिल के बिताएंगे

हाल-ए-दिल गा के सुनायेंगे

हम तो सात रंग हैं

ये जहां रंगीं बनायेंगे

फिल्म – सत्ते पे सत्ता (प्रदर्शित 1982)

गीतकार – गुलशन बावरा     

संगीतकार – राहुल देव बर्मन

गायक कलाकार – किशोर कुमार भूपिंदर सिंह,

सपन चक्रवर्ती और राहुल देव बर्मन

कलाकार – अमिताभ बच्चन, शक्ति कपूर,

सचिन, सुधीर, कंवलजीत सिंह, पेंटल, और विमल साहू

31. मेरे रंग में रंगने वाली,

परी हो या हो परियों की रानी,

या हो मेरी प्रेम कहानी,

मेरे सवालों का जवाब दो, दो ना,

फिल्म – मैंने प्यार किया (प्रदर्शित 1989)

गीतकार – देव कोहली

संगीतकार – राम लक्ष्मण

गायक कलाकार – एस.पी. बालासुब्रमण्यम

कलाकार – सलमान खान और भाग्यश्री

32. ज़माने के देखे हैं रंग हज़ार,

नहीं कुछ सिवा प्यार के,

आ के तू लग जा गले मेरे यार,

नहीं कुछ सिवा प्यार के,

ज़माने के देखे हैं रंग हज़ार,

नहीं कुछ सिवा प्यार के,

फिल्म – सड़क (प्रदर्शित 1991)

गीतकार – समीर

संगीतकार – नदीम श्रवण   

गायक कलाकार – अनुराधा पौडवाल और अभिजीत भट्टाचार्य

कलाकार – पूजा भट्ट और संजय दत्त

33. हमपे ये किसने हरा रंग डाला,

खुशी ने हमारी, हमें मार डाला,

फिल्म – देवदास (प्रदर्शित 2000)

गीतकार – नुसरत बद्र

संगीतकार – इस्माइल दरबार

गायक कलाकार – कविता कृष्णमूर्ति

कलाकार – माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, और अन्य

34. बुम्बरो बुम्बरो शाम रंग बुम्बरो

आए हो किस बगिया से ओ ओ तुम

भंवरे ओ शाम भंवरे खुशियों को साथ लाए

मेहंदी की रात में तुम लेके सौगात आए

ओ काजल का रंग लाए नज़रें उतारने को

बागों से फूल लाए रस्ते सँवारने को

आओ मेहंदी की छांव में गीत सुनाएं बुम्बरो

झूमें नाचें साज़ उठाएं जश्न मनाए बुम्बरो

हो बुम्बरो बुम्बरो

फिल्म – मिशन कश्मीर (प्रदर्शित 2000)

गीतकार – राहत इंदौरी

संगीतकार – शंकर एहसान लॉय

गायक कलाकार – सुनिधि चौहान, जसपिंदर नरूला

और शंकर महादेवन

कलाकार – प्रीती ज़िंटा, ह्रितिक रोशन, और अन्य    

35. मुझको इतना बताये कोई,

कैसे तुझसे दिल ना लगाए कोई,

रब्बा ने तुझको बनाने में,

कर दी है हुस्न की खाली तिजोरियाँ,

काजल की सियाही से लिखी है,

तूने जाने कितनो की लव स्टोरियाँ,

केसरिया तेरा, इश्क है पिया,

रंग जाऊं जो मैं हाथ लगाऊँ,

दिन बीते सारा, तेरी फिक्र में,

रैन सारी तेरी खैर मनाऊँ,

केसरिया तेरा, इश्क है पिया,

फिल्म – ब्रह्मास्त्र भाग एक – शिवा (प्रदर्शित 2022)

गीतकार – अमिताभ भट्टाचार्य

संगीतकार – प्रीतम

गायक कलाकार – अरिजीत सिंह

कलाकार – रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

(Photo Courtesy Pexels)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *