Door Word Antakshari Songs
“दूर तक निगाह में हैं गुल खिले हुए”
1. वो पास रहें या दूर रहें,
नज़रों में समाये रहते हैं,
इतना तो बता दे कोई हमें,
क्या प्यार इसी को कहते हैं,
फिल्म – बड़ी बहन (प्रदर्शित 1949)
गीतकार – क़मर जलालाबादी
संगीतकार – हुस्नलाल भगतराम
गायक कलाकार – सुरैया
कलाकार – सुरैया और रहमान
2. दूर कोई गाए धुन ये सुनाए,
तेरे बिन छलिया रे बाजे न मुरलिया रे,
हो जी हो,
फिल्म – बैजू बावरा (प्रदर्शित 1952)
गीतकार – शकील बदायुनी
संगीतकार – नौशाद
गायक कलाकार – लता मंगेशकर और मोहम्मद रफ़ी
कलाकार – मीना कुमारी, भारत भूषण और अन्य
3. चलो चलें मां, सपनों के गांव में,
काँटों से दूर कहीं, फूलों की छाँव में,
फिल्म – जागृति (प्रदर्शित 1954)
गीतकार – कवि प्रदीप
संगीतकार – हेमंत कुमार
गायक कलाकार – आशा भोंसले
कलाकार – प्रनोति घोष और मास्टर रतन कुमार
4. फैली हुई हैं सपनों की बाहें,
आजा चल दें कहीं दूर,
वही मेरी मंजिल, वही तेरी राहें,
आजा चल दें कहीं दूर,
फिल्म- हाउस नंबर 44 (प्रदर्शित 1955)
गीतकार – साहिर लुधियानवी
संगीतकार – सचिन देव बर्मन
गायक कलाकार – लता मंगेशकर
कलाकार – कल्पना कार्तिक
5. जाना था हमसे दूर, बहाने बना लिए,
अब तुमने किनती दूर, ठिकाने बना लिया,
जाना था हमसे दूर,
फिल्म – अदालत (प्रदर्शित 1958)
गीतकार – राजेंद्र कृष्ण
संगीतकार – मदन मोहन
गायक कलाकार – लता मंगेशकर
कलाकार – नरगिस और प्रदीप कुमार
6. मैं रंगीला प्यार का राही, दूर मेरी मंज़िल,
शोख नज़र का तीर तूने मेरा दिल हुआ घायल,
तेरे लिए ही सम्भाल के रखा था, प्यार भरा ये दिल
तेरे इशारों पे चलता रहेगा, ओ मेरे क़ातिल
फिल्म – छोटी बहन (प्रदर्शित 1959)
गीतकार – हसरत जयपुरी
संगीतकार – शंकर जयकिशन
गायक कलाकार – सुबीर सेन और लता मंगेशकर
कलाकार – मेहमूद और शुभा खोटे
7. तेरी राहों में खड़े हैं दिल थाम के
हम हैं दीवाने तेरे नाम के,
मेरी अँखियों के नूर, मेरे दिल के सुरूर,
चाहे रहो दूर दूर, तुझे पाना है ज़रूर,
तेरी राहों में खड़े हैं दिल थाम के
हम हैं दीवाने तेरे नाम के,
फिल्म – छलिया (प्रदर्शित 1960)
गीतकार – क़मर जलालाबादी
संगीतकार – कल्याणजी आनंदजी
गायक कलाकार – लता मंगेशकर
कलाकार – नूतन और राज कपूर
8. भारत की सीताओं के दुखड़े,
जब तक होंगे दूर नहीं,
हे राम तुम्हारी रामायण,
तब तक होगी संपूर्ण नहीं, संपूर्ण नहीं,
भारत की सीतों के दुखड़े,
फिल्म – संपूर्ण रामायण (प्रदर्शित 1961)
गीतकार – भारत व्यास
संगीतकार – वसंत देसाई
गायक कलाकार – लता मंगेशकर और आशा भोंसले
कलाकार – महिपाल, बाल कलाकार और अन्य
9. कोई दूर से आवाज़ दे, चले आओ,
चले आओ, चले आओ, चले आओ,
कोई दूर से आवाज़ दे, चले आओ,
फिल्म– साहिब बीबी और गुलाम (प्रदर्शित 1962)
गीतकार – शकील बदायुनी
संगीतकार – हेमंत कुमार
गायक कलाकार – गीता दत्त
कलाकार – मीना कुमारी और गुरु दत्त
10. दूर बहुत मत जाइये, लेके क़रार हमारा,
ऐसा न हो, कोई लूट ले, राह में प्यार हमारा,
पास रहो या दूर तुम, तुम हो साथ हमारे,
देंगे गवाही पूछ लो, ये ख़ामोश नज़ारे,
नाज़नीं बड़ा रँगीं है वादा तेरा,
ओ हसीं, है किधर का इरादा तेरा,
नाज़नीं बड़ा रँगीं है वादा तेरा,
ओ हसीं, है किधर का इरादा तेरा,
आँख मुड़ती हुई, ज़ुल्फ़ उड़ती हुई,
फ़ासला क्यों है ज़्यादा तेरा
ओ हमदम मेरे, खेल न जानो, चाहत के इक़रार को,
जान-ए-जहाँ, याद करोगे, इक दिन मेरे प्यार को,
फिल्म – फिर वही दिल लाया हूँ (प्रदर्शित 1963)
गीतकार – मजरूह सुल्तानपुरी
संगीतकार – ओ.पी. नैयर
गायक कलाकार – मुहम्मद रफ़ी, आशा भोसले, और कोरस
कलाकार – जॉय मुखर्जी, आशा पारेख और अन्य
11. दूर के ओ चंदा आ मेरी बाहों में आ,
दिल में रोशनी कर आँखों में तू मुस्कुरा,
दूर के ओ चंदा आ मेरी बाहों में आ,
फिल्म – एक दिल और सौ अफ़साने (प्रदर्शित 1963)
गीतकार – शैलेंद्र
संगीतकार – शंकर जयकिशन
गायक कलाकार – मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर
कलाकार – राज कपूर और वहीदा रेहमान
12. “वफ़ा के दीप जलाये हुए निगाहों में,
भटक रही हो भला क्यों उदास राहों में,
तुम्हें ख़याल है तुम मुझसे दूर हो लेकिन,
मैं सामने हूं चली आओ मेरी बाहों में”
सौ बार जनम लेंगे
सौ बार फ़ना होंगे
ऐ जाने वफा फिर भी
हम तुम ना जुदा होंगे
सौ बार जनम लेंगे
सौ बार फ़ना होंगे
फिल्म – उस्तादों के उस्ताद (प्रदर्शित 1963)
गीतकार – असद भोपाली
संगीतकार – रवि
गायक कलाकार – मुहम्मद रफ़ी
कलाकार – प्रदीप कुमार और शकीला
13. ऐ सनम आज ये कसम खाएं,
मुड़ के अब देखने का नाम ना लें,
प्यार की वादियों में खो जाएं,
ऐ सनम आज ये कसम खाएं,
फासले प्यार के मिटा डालें,
और दुनिया से दूर हो जाएं,
ऐ सनम आज ये कसम खाएं,
फिल्म – जहां आरा (प्रदर्शित 1964)
गीतकार – राजेंद्र कृष्ण
संगीतकार – मदन मोहन
गायक कलाकार – लता मंगेशकर और तलत मेहमूद
कलाकार – माला सिन्हा और भारत भूषण
14. मैं तेरी नज़र का सुरूर हूँ,
तुझे याद हो के ना याद हो,
तेरे पास रहके भी दूर हूँ,
तुझे याद हो के ना याद हो,
मैं तेरी नज़र का सुरूर हूँ
फिल्म- जहाँ आरा (प्रदर्शित 1964)
गीतकार – राजेंद्र कृष्ण
संगीतकार – मदन मोहन
गायक कलाकार – तलत मेहमूद
कलाकार- भारत भूषण और माला सिन्हा
15. ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत,
कौन हो तुम बतलाओ,
देर से इतनी दूर खड़ी हो,
और करीब आ जाओ,
फिल्म – तीन देवियां (प्रदर्शित 1965)
गीतकार – मजरूह सुल्तानपुरी
संगीतकार – सचिन देव बर्मन
गायक कलाकार – किशोर कुमार और कोरस
कलाकार – देव आनंद, कल्पना, सिम्मी और अन्य
16. जाईये आप कहां जाएंगे,
ये नज़र लौट के फिर आएगी,
ये नज़र लौट के फिर आएगी,
दूर तक आपके पीछे पीछे,
दूर तक आपके पीछे पीछे,
मेरी आवाज चली जाएगी,
फिल्म – मेरे सनम (प्रदर्शित 1965)
गीतकार – मजरूह सुल्तानपुरी
संगीतकार – ओ. पी. नय्यर
गायक कलाकार – आशा भोंसले
कलाकार – आशा पारेख और बिस्वजीत
17. कभी रात दिन हम दूर थे,
दिन रात का अब साथ है,
वो भी इत्तेफाक की बात थी,
ये भी इत्तेफाक की बात है,
फ़िल्म – आमने सामने (प्रदर्शित 1967)
गीतकार – आनंद बक्शी
संगीतकार – कल्याणजी आनंदजी
गायक कलाकार – मुहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर
कलाकार – शर्मिला टैगोर और शशि कपूर
18. दूरियाँ नज़दीकियाँ बन गईं अजब इत्तिफ़ाक़ है,
कह डालीं कितनी बातें अनकही अजब इत्तिफ़ाक़ है,
दूरियाँ नज़दीकियाँ बन गईं अजब इत्तिफ़ाक़ है,
फिल्म – दुनिया (प्रदर्शित 1967)
गीतकार – हसरत जयपुरी
संगीतकार – शंकर जयकिशन
गायक कलाकार – किशोर कुमार और आशा भोंसले
कलाकार – देव आनंद और वैजयंतीमाला
19. कहाँ न ऐसी सुबह देखी, जैसे बालक की मुस्कान,
लाख दूर कहीं मंदिर में, हलकी सी मुरली की तान,
गुरबानी गुरद्वारे में, तो कहीं मंदिर से उठती अज़ान,
ढोली ढोल बजाना, ताल से ताल मिलाना,
ढोली ढोल, ढोली ढोल ढोली ढोल बजाना,
ता ता थैया तक तक,
तैय्या ताल से ताल मिलाना,
पुरवा सुहानी आयी रे पुरवा,
पुरवा सुहानी आयी रे पुरवा,
हुस्नो की रानी आई रे पुरवा,
मेरे रुके नहीं पाँव,
नाच उठा सारा गाँव,
प्रीत पे जवानी छायी रे पुरवा,
पुरवा सुहानी आयी रे पुरवा,
फिल्म- पूरब और पश्चिम (प्रदर्शित 1970)
गीतकार – संतोष आनंद
संगीतकार – कल्याणजी आनंदजी
गायक कलाकार – महेंद्र कपूर, मनहर उधास
और लता मंगेशकर
कलाकार – मनोज कुमार, सायरा बानो, विनोद खन्ना,
भारती और अन्य
20. तुम मुझ से दूर चले जाना ना,
मैं तुम से दूर चले जाऊँगी,
फिल्म – इश्क़ पर ज़ोर नहीं (प्रदर्शित 1970)
गीतकार – आनंद बक्शी
संगीतकार – सचिन देव बर्मन
गायक कलाकार – लता मंगेशकर
कलाकार – साधना और धर्मेंद्र
21. कहीं दूर जब दिन ढल जाए,
सांझ की दुल्हन, बदन चुराए,
चुपके से आए, मेरे, ख्यालों, के आंगन में,
कोई सपनों के दीप जलाए, दीप जलाए,
कहीं दूर जब दिन ढल जाए,
फिल्म – आनंद (प्रदर्शित 1971)
गीतकार – योगेश
संगीतकार – सलिल चौधरी
गायक कलाकार – मुकेश
कलाकार – राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन
22. ओ मेरी प्राण सजनी चम्पावती आजा,
हाय, ले कर चैन यूँ मेरा, दूर तू मुझसे ना जा,
चम्पावती तू आजा, चम्पावती तू आजा,
तू ना हो तो दिल ना लगे कहीं मेरा,
ओ मेरी प्राण सजनी चम्पावती आजा,
हाय, ले कर चैन यूँ मेरा, दूर तू मुझसे ना जा,
फिल्म – अन्नदाता (प्रदर्शित 1972)
गीतकार – योगेश
संगीतकार – सलिल चौधरी
गायक कलाकार – किशोर कुमार और सविता चौधरी
कलाकार – गोपी कृष्ण, मधुमती, जया भादुड़ी,
अनिल धवन और अन्य
23. आ री आजा, निंदिया तू ले चल कहीं,
उड़न खटोले में, दूर दूर दूर,
यहां से दूर, आ री आजा,
फिल्म – कुंवारा बाप (प्रदर्शित 1974)
गीतकार – मजरूह सुल्तानपुरी
संगीतकार – राजेश रोशन
गायक कलाकार – किशोर कुमार और अन्य
कलाकार – मेहमूद, बाल कलाकार, और अन्य
24. पास नहीं आना दूर नहीं जाना,
तुमको सौगंध है, के आज मोहब्बत बंद है,
फिल्म – आप की कसम (प्रदर्शित 1974)
गीतकार – आनंद बख्शी
संगीतकार – राहुल देव बर्मन
गायक कलाकार – किशोर कुमार और लता मंगेशकर
कलाकार – राजेश खन्ना और मुमताज
25. शाम सुहानी आई खुशियां बन के पहली बार,
आज कई बरसों से पायल छनकेगी पहली बार,
हुई अधूरी आशा पूरी, टूटी दूर की दूरी,
टूटी दूर की दूरी,
लेकर ठुमका नाचूं, आज मैं तनके पहली बार,
शाम सुहानी आई खुशियां बन के पहली बार,
फिल्म- जिंदा दिल (प्रदर्शित 1975)
गीतकार – वर्मा मल्लिक
संगीतकार – लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
गायक कलाकार – महेंद्र कपूर, लता मंगेशकर,
शैलेंद्र सिंह और अन्य
कलाकार – प्राण, ऋषि कपूर, नीतू सिंह,
जाहिरा, और अन्य
26. क्या मौसम है, ऐ दीवाने दिल,
चल कहीं दूर निकल जाएँ,
कोई हमदम है, चाहत के काबिल,
किसलिये हम सम्भल जाएँ,
चल कहीं दूर निकल जाएँ,
चल कहीं दूर निकल जाएँ,
फिल्म – दूसरा आदमी (प्रदर्शित 1977)
गीतकार – मजरूह सुल्तानपुरी
संगीतकार – राजेश रोशन
गायक कलाकार – किशोर कुमार, लता मंगेशकर
और मोहम्मद रफ़ी
कलाकार – ऋषि कपूर, राखी और शशि कपूर
27. चाँद मेरा दिल चाँदनी हो तुम,
चाँद से है दूर, चाँदनी कहाँ,
लौट के आना, है यहीं तुमको,
जा रहे हो तुम, जाओ मेरी जान, जाओ मेरी जान,
फिल्म – हम किससे कम नहीं (प्रदर्शित 1977)
गीतकार – मजरूह सुल्तानपुरी
संगीतकार – राहुल देव बर्मन
गायक कलाकार – मोहम्मद रफ़ी
कलाकार -ऋषि कपूर, काजल किरण, और तारिक
28. हर तरफ हुस्न है जवानी है,
आज की रात क्या सुहानी है,
रेश्मी जिस्म थरथराते है,
मरमरी ख्वाब गुनगुनाते हैं,
धड़कनों में सुरूर फैला है,
रंग नज़दीक-ओ-दूर फैला है,
दावत-ए-इश्क़ दे रही है सदा,
आज हो जा किसी हसीं पे फ़िदा,
के, मोहब्बत बड़े काम की चीज़ है,
काम की चीज़ है,
मोहब्बत बड़े काम की चीज़ है,
फिल्म – त्रिशूल (प्रदर्शित 1978)
गीतकार – साहिर लुधियानवी
संगीतकार – खय्याम
गायक कलाकार – किशोर कुमार, येसुदास
और लता मंगेशकर
कलाकार – शशि कपूर, हेमा मालिनी,
अमिताभ बच्चन, और राखी
29. अखियों के झरोखों से,
मैंने देखा जो सांवरे, तुम दूर नजर आए,
बड़ी दूर नज़र आए, बंद कर के झरोखों को,
ज़रा बैठी जो सोचने,
मन में तुम्हीं मुस्काये,
मन में तुम्हीं मुस्काये
फिल्म – अखियों के झरोखों से (प्रदर्शित 1978)
गीतकार – रविन्द्र जैन
संगीतकार – रविन्द्र जैन
गायक कलाकार – हेमलता
कलाकार – रंजीता और सचिन
30. जीवन के हर मोड़ पर, मिल जायेंगे हमसफ़र,
जो दूर तक साथ दे, ढूँढे उसीको नज़र,
तू वह ही है, जिसको ढूँढे, कब से मेरी दो निगाहें,
चलते चलते मिल जाएँगी, तेरे मेरे दिल की राहें,
इतने बड़े इस जहाँ में बसायेंगे,
हम अपना छोटा सा घर,
जीवन के हर मोड़ पर, मिल जायेंगे हमसफ़र,
जो दूर तक साथ दे,ढूँढे उसीको नज़र.
फ़िल्म – झूठा कहीं का (प्रदर्शित 1979)
गीतकार – गुलशन बावरा
संगीतकार – राहुल देव बर्मन
गायक कलाकार – आशा भोसले, किशोर कुमार और अन्य
कलाकार – ऋषि कपूर, नीतू सिंह, राकेश रोशन, और अन्य
31. तू कितने बरस की, मैं सोलह बरस की,
तू सोलह बरस की, मैं सतरा बरस का,
मिल जाये नैना, एक दो बरस ज़रा दूर रहना,
कुछ हो गया तो फिर ना कहना,
तू सोलह बरस की, मैं सतरा बरस का,
मिल जाए नैना, अब तो मुश्किल है दूर रहना,
कुछ हो गया तो फिर ना कहना,
फिल्म – कर्ज़ (प्रदर्शित 1980)
गीतकार – आनंद बख्शी
संगीतकार – लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
गायक कलाकार – किशोर कुमार और लता मंगेशकर
कलाकार –– ऋषि कपूर और टीना मुनीम
32. देखा एक ख़्वाब तो ये सिलसिले हुए,
दूर तक निगाह में हैं गुल खिले हुए,
ये ग़िला है आप की निगाहों से,
फूल भी हों दर्मियां तो फ़ासले हुए,
देखा एक ख़्वाब तो ये सिलसिले हुए,
दूर तक निगाह में हैं गुल खिले हुए,
फिल्म – सिलसिला (प्रदर्शित 1981)
गीतकार – जावेद अख्तर
संगीतकार – शिव हरी
गायक कलाकार – लता मंगेशकर और किशोर कुमार
कलाकार – अमिताभ बच्चन और रेखा
33. सूरज कब दूर गगन से, चंदा कब दूर किरण से,
खुशबू कब दूर पवन से, कब दूर बहार चमन से,
ये बंधन तो प्यार का बंधन है, जनमों का संगम है,
फिल्म – करण अर्जुन (प्रदर्शित 1995)
गीतकार – इंदीवर
संगीतकार – राजेश रोशन
गायक कलाकार – कुमार सानू, उदित नारायण,
और अलका याज्ञनिक
कलाकार – शाहरुख खान, सलमान खान और राखी
34. हमको हम से चुरालो, दिल में कहीं तुम छुपा लो,
हमको हम से चुरालो, दिल में कहीं तुम छुपा लो,
हम अकेले खो ना जाएँ, दूर तुमसे होना जाएँ,
पास आओ गले से लगा लो,
फिल्म – मोहब्बतें (प्रदर्शित 2000)
गीतकार – आनंद बक्शी
संगीतकार – जतिन ललित
गायक कलाकार – उदित नारायण और लता मंगेशकर
कलाकार – शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय
35. प्यारकी कश्ती में, लहरों की मस्ती में,
पवन के शोर शोर में,
चलें हम ज़ोर ज़ोर में, गगन से दूर,
फिल्म – कहो ना प्यार है (प्रदर्शित 2000)
गीतकार – सावन कुमार टाक
संगीतकार – राजेश रोशन
गायक कलाकार – उदित नारायण और अलका याज्ञनिक
कलाकार – ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल, और अन्य
(Pin Courtesy Canva)

