Hosh Walon Ko Khabar Kya Bekhudi Kya Cheez Ha Video Song
“होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज़ है
इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है”
ग़ज़ल –
हा हा हा हा हा हा,
होश वालों को खबर क्या, बेखुदी क्या चीज़ है,

इश्क़ कीजे फिर समझिए,
इश्क़ कीजे फिर समझिए, ज़िंदगी क्या चीज़ है,
होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज़ है,
उनसे नज़रें क्या मिलीं, रोशन फ़िज़ाएं हो गईं,

आज जाना प्यार की, जादूगरी क्या चीज़ है,
आज जाना प्यार की, जादूगरी क्या चीज़ है,
इश्क़ कीजे फिर समझिए,
इश्क़ कीजे फिर समझिए, ज़िंदगी क्या चीज़ है,
खुलती ज़ुल्फ़ों ने सिखाई, मौसमों को शायरी,

झुकती आँखों ने बताया, मैकशी क्या चीज़ है,
झुकती आँखों ने बताया, मैकशी क्या चीज़ है,
इश्क़ कीजे फिर समझिए,
इश्क़ कीजे फिर समझिए, ज़िंदगी क्या चीज़ है,
हम लबों से कह न पाए, उनसे हाल-ए-दिल कभी,

और वो समझे नहीं ये, ख़ामोशी क्या चीज़ है,
और वो समझे नहीं ये, ख़ामोशी क्या चीज़ है,
इश्क़ कीजे फिर समझिए,
इश्क़ कीजे फिर समझिए, ज़िंदगी क्या चीज़ है,
होश वालों को खबर क्या, बेखुदी क्या चीज़ है,
फिल्म – सरफ़रोश (प्रदर्शित 1999)
गीतकार – निदा फ़ाज़ली
संगीतकार – जतिन ललित
गायक कलाकार – जगजीत सिंह
कलाकार – नसीरुद्दीन शाह, आमिर खान, सोनाली बेंद्रे और अन्य
(Video courtesy YouTube)